Sourav Ganguly बनेंगे टोक्यो ओलिंपिक में भारत के गुडविल एम्बेसेडर







Sourav Ganguly बनेंगे टोक्यो ओलिंपिक में भारत के गुडविल एम्बेसेडर


                                             


नई दिल्ली। Sourav Ganguly Goodwill Ambasador: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष Sourav Ganguly को टोक्यो ओलिंपिक खेलों के दौरान भारतीय दल का गुडविल एम्बेसेडर बनाए जाने की मांग उठी है। दरअसल भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) चाहता है कि गांगुली ये जिम्मेदारी उठाए। IOA के महासचिव राजीव मेहता ने इस संबंध में गांगुली को पत्र लिखा है।


बता दें कि गांगुली यदि ये प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो ये भारतीय ओलिंपिक इतिहास में दूसरी ऐसा मौका होगा जब भारतीय दल में गुडविल एंबेसडर होगा। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने गांगुली को पत्र लिखे अपने पत्र में लिखा- आईओए आपको टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय टीम का गुडविल एम्बेसेडर बनने का सम्मान प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि आप भारतीय टीम को अपना समर्थन देंगे। आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। आपने बतौर खेल प्रशासक युवा टैलेंट को आगे बढ़ाया है। ऐसे में यदि आप टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय दल से जुड़ते हैं तो इससे खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ेगा। टोक्यो ओलिंपिक हमारे लिए बहुत खास है क्योंकि इस साल इन खेलों में भारत की भागीदारी के 100 साल पूरे हो रहे हैं।


उधर बताया जा रहा है कि गांगुली ने IOA के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और वे बतौर गुडविल एम्बेसेडर भारतीय दल के साथ शामिल होंगे। बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक खेल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होंगे। भारत को इस बार बैडमिंटन, कुश्ती, मुक्केबाजी, शूटिंग और एथलेटिक्स में काफी उम्मीद हैं।


गांगुली द्वारा अनुरोध स्वीकार करने के बाद ये दूसरा मौका होगा जब भारतीय दल के साथ गुडविल एम्बेसेडर जाएगा। इससे पहले 2016 में रियो में हुए पिछले ओलिंपिक से पहले आईओए ने सलमान खान को इसके लिए चुना था। हालांकि सलमान खान के नाम की घोषणा के साथ ही विवाद भी हुआ था। लंदन ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त और दिग्गज धावक मिल्‍खा सिंह ने इस पर सवाल उठाए थे। वहीं चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने इस कदम का समर्थन किया था।