कोरोना देश में LIVE / 78 हजार 268 केस: महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1946 मरीज ठीक हुए

कोरोना देश में LIVE / 78 हजार 268 केस: महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1946 मरीज ठीक हुए


देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 78 हजार 268 हो गई है। बुधवार को 3725 केस सामने आए। 24 घंटे में रिकॉर्ड 1946 संक्रमित ठीक भी हुए। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 1905 मरीज मंगलवार को ठीक हुए थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 78 हजार 3 कोरोना संक्रमित हैं। 49 हजार 219 का इलाज चल रहा है। 26 हजार 234 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2549 मरीजों की मौत हुई है।


अपडेट...



  • रेलवे ने 30 जून तक बुक हुए ट्रेन टिकट कैंसिल कर दिए हैं। इनका पैसा रिफंड किया जाएगा। श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रेन चलती रहेंगी। इस फैसले से माना जा रहा है कि 30 जून तक ट्रेनों की सामान्य सेवा बहाल नहीं होगी। आमतौर पर ट्रेन के टिकट 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं। ऐ

  • दिल्ली की गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में सचिव और उप-सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद मंडी दो दिन के लिए बंद कर दी गई। इस दौरान यहां सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक में कांग्रेस के एमएलसी सीएम इब्राहिम ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को चिट्‌ठी भेजी है। इसमें लिखा है कि डॉक्टरों से सलाह लेकर राज्य के मुसलमानों को ईद पर ईदगाह या मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत दी जानी चाहिए।

  • उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार देर रात पहला कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही राज्य के सभी 75 जिलों में संक्रमण फैल चुका है।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए






























दिन


मामले
10 मई4311
13 मई3725

04 मई


3656
11 मई3610
06 मई3602

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण