7 फिल्में रिलीज होंगी फरवरी में, Love Aaj Kal और Malang हैं अगले दो शुक्रवार को







7 फिल्में रिलीज होंगी फरवरी में, Love Aaj Kal और Malang हैं अगले दो शुक्रवार को


                                     









पांच शुक्रवार वाले जनवरी पर चार हफ्ते वाला फरवरी भारी नजर आ रहा है क्योंकि आने वाले चार हफ्तों में अलग-अलग जॉनर की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहला शुक्रवार सात तारीख को आएगा जिससे महीने की शुरुआत Malang से होगी। फिर Love Aaj Kal की बारी आएगी और आखिरी शुक्रवार 28 फरवरी को लगेगी Thappad। बड़ी रिलीज की बाते करें तो छह फिल्में इस महीने आएंगी। सातवीं फिल्म के रूप में हीना खान की 'हैक्ड' को रखा जा सकता है। दो हफ्ते ऐसे भी होंगे जब एक से ज्यादा फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी।


Malang


7 फरवरी


आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की यह फिल्म 7 फरवरी को आ रही है। यह रोमांटिक-थ्रिलर है जिसे मोहित सूरी ने बनाया है। ट्रेलर से यह कातिलों की कहानी नजर आ रही है। गाने भी अच्छे हैं।


Shikara


7 फरवरी


विधु विनोद चोपड़ा ने इसे बनाया है। कश्मीरी पंडितों की कहानी पर यह बनी है। 1990 का शुरुआत दौर इसमें नजर आएगा। नए कलाकार हैं सादिया और आदिल खान। काफी दिनों बाद विधु विनोद चोपड़ा ने कोई फिल्म निर्देशित की है।


Hacked


7 फरवरी


पहले ही शुक्रवार को हीना खान की फिल्म 'हैक्ड' भी सिनेमाघरों में आ जाएगी। इसे विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है। यह समीरा की कहानी है जिसके पीछे 19 साल का एक लड़का पड़ जाता है। लड़के का रोल रोहन शाह ने किया है। हीना के घर में रोहन कैमरे लगा देता है।


Love Aaj Kal


14 फरवरी


इम्तियाज अली की इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी नजर आएगी। दशक में किस तरह प्यार की परिभाषा बदल जाती है, यही इसमें दिखाया जाएगा। प्रीतम ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है और वैलेंटाइन्स डे के लिए यह परफेक्ट रिलीज है।


Bhoot: The Haunted Ship


21 फरवरी


विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की रिलीज काफी बार टल चुकी है। यह पहली बार है जब विक्की किसी हॉरर फिल्म में काम कर रहे हैं। भानु प्रताप सिंह ने इसे निर्देशित किया है। करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शन्स' ने इसे बनाया है। माना जा रहा है इसकी रिलीज एक बार फिर टल सकती है।


Shubh Mangal Zyada Saavdhan


21 फरवरी


पिछली साल कई हिट फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना नए साल में शुरुआत कर रहे हैं 'शुभ मंगल सावधान' के सीक्वल से। हितेश केवलिया ने इसे बनाया है। यह गे लव स्टोरी है। इसमें आयुष्मान के साथ दिखेंगे जितेंद्र कुमार। गजराज राव और नीना गुप्ता के पास भी इसमें खास रोल हैं।


Thappad


28 फरवरी


फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा तापसी पन्नू के नाम। अनुभव सिन्हा की 'थप्पड़' अलग तरह की कहानी है। इसका ट्रेलर जनवरी के आखिरी हफ्ते में आया और देखनेलायक है। सिन्हा के लिए तापसी 2018 में आई 'मुल्क' में भी काम कर चुकी है, यह भी हिट रही थी।